Friday 19 August 2011

मनोकामना पूर्ति के अचूक गुप्त उपाय

हर मनुष्य की कुछ मनोकामनाएं होती है। कुछ लोग इन मनोकामनाओं को बता देते हैं तो कुछ नहीं बताते। चाहते सभी हैं कि किसी भी तरह उनकी मनोकामना पूरी हो जाए। लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। यदि आप चाहते हैं कि आपकी सोची हर मुराद पूरी हो जाए तो नीचे लिखे प्रयोग करें। इन टोटकों को करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी।

उपाय

- तुलसी के पौधे को प्रतिदिन जल चढ़ाएं तथा गाय के घी का दीपक लगाएं।

- रविवार को पुष्य नक्षत्र में श्वेत आक की जड़ लाकर उससे श्रीगणेश की प्रतिमा बनाएं फिर उन्हें खीर का भोग लगाएं। लाल कनेर के फूल तथा चंदन आदि के उनकी पूजा करें। तत्पश्चात गणेशजी के बीज मंत्र (ऊँ गं) के अंत में नम: शब्द जोड़कर 108 बार जप करें।

- सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष शिवजी के मंदिर में चढ़ाएं।

- सुबह बेल पत्र (बिल्ब) पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर मनोरथ बोलकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

- बड़ के पत्ते पर मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित करने से भी मनोरथ पूर्ति होती है। मनोकामना किसी भी भाषा में लिख सकते हैं।

- नए सूती लाल कपड़े में जटावाला नारियल बांधकर बहते जल में प्रवाहित करने से भी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

इन प्रयोगों को करने से आपकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी हो जाएंगी।





जब हो पैसों की कमी तब करें यह टोटके

तंत्र शास्त्र में कई विशेष प्रकार के पत्थरों का भी महत्व है। इन पत्थरों से सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं। हकीक एक ऐसा ही चमत्कारीक पत्थर है। हकीक का प्रयोग विभिन्न टोटकों एवं प्रयोगों में किया जाता है। यह भी कहा जाता है कि जिसके घर में हकीक होता है, वह कभी गरीब नहीं हो सकता। हकीक पत्थर का विभिन्न पूजा-पाठ, साधनाओं और उपासनाओं में प्रयोग किया जाता है। हकीक पत्थर के कुछ टोटके इस प्रकार हैं-

- जो व्यक्ति श्रेष्ठ धन की इच्छा रखते हैं वे रात्रि में सत्ताइस हकीक पत्थर लेकर उसके ऊपर लक्ष्मी का चित्र स्थापित करें, तो निश्चय ही उसके घर में अधिक उन्नति होती है।

- किसी शुक्रवार के दिन रात्रि में पूजा उपासना करने के पश्चात एक हकीक माला लें और एक सौ आठ बार ऊं ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नम: मंत्र का जप करें। इसके बाद माला को लक्ष्मीजी के मंदिर में अर्पित कर दें। धन से जुड़ी हर समस्या हल हो जाएगी।

- यदि ग्यारह हकीक पत्थर लेकर किसी मंदिर में चढ़ा दें। कहें कि अमुक कार्य में विजय होना चाहता हूं तो निश्चय ही उस कार्य में विजय प्राप्त होती है।

इस तरह यह पत्थर धन से जुड़ी आपकी हर समस्या का हल कर देता है।


मुश्किल समय में जप करें इस मंत्र का

कभी-कभी जिंदगी ऐसी मुश्किलों से घिर जाती है कि समझ नहीं आता कि इन परेशानियों से कैसा निपटा जाए? मुसीबतों से निपटने के लिए तो हर व्यक्ति संघर्ष करता है लेकिन कई बार इंसान ऐसी परिस्थितियों में अपने आप को शक्तिहीन महसूस करने लगता है।

यदि आपके साथ भी यही समस्या है। आप संघर्ष करते-करते थक चुके हैं। लगने लगा है कि आपकी किस्मत आपका साथ नहीं दे रही है, ऐसे में सिर्फ  मंत्र शक्ति ही ऐसी शक्ति है जो आपको स्थिति से लडऩे की ताकत दे सकती है। ऐसे समय में नीचे लिखे मंत्र का जप करने से आपको मुश्किलों से लडऩे की शक्ति मिलेगी।



मंत्र

सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्तिभूते सनातनि।

गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोस्तुते।



जप विधि

- प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर नहाकर साफ वस्त्र पहनकर मां दुर्गा का पूजन करें। उन्हें लाल फूल चढ़ाएं।

- मां दुर्गा के सामने कुश का आसन लगाकर लाल चंदन अथवा कमल गट्टे की माला से  इस मंत्र का जप करें। प्रतिदिन पांच माला जप करने से उत्तम फल मिलता है।

- एक ही समय, आसन व माला हो तो यह मंत्र जल्दी ही सिद्ध हो जाता है।







बड़े काम के हैं ये छोटे-छोटे टोटके

टोने-टोटके का नाम सुनते ही लोगों को डर लगने लगता है। उन्हें ऐसा लगता है कि हर टोने-टोटके में किसी पशु-पक्षी की बलि दी जाती है या उसमें कोई क्रूर कर्म किया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। छोटे-छोटे व सामान्य टोटके भी बहुत अच्छे परिणाम दे सकते हैं। धन प्राप्ति के कुछ सामान्य टोटके इस प्रकार हैं-

टोटके

1- घर की प्रमुख महिला जो सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाती है, वह यदि प्रतिदिन तांबे के लोटे में जल भरकर मुख्य द्वार पर छिड़के तो लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं और उस घर में कभी दरिद्रता नहीं आती।

2- बुधवार लक्ष्मी के आगमन का दिन है। इस दिन धन का भुगतान अथवा माल या नगद राशि उधार में किसी को नहीं देना चाहिए। इससे धन आगमन में रुकावट होती है।

3- हर अमावस को लाभ की चौघडिय़ा के समय लक्ष्मी पूजन करें तो लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और धन लाभ होता है।

4- गुरुवार के दिन यदि आपको आपको अचानक अधिक धन की प्राप्ति हो जाए तो उसमें से 15, 30, 45 या 60 के अनुपात में धन राशि का एक लिफाफा बनाकर मंदिर में रख दें।

5- दुकान या घर से निकलते समय खाली जेब न चलें। कुछ रुपए साथ लेकर चलें।

6- यदि किसी का कर्ज चुकाना है तो मंगलवार के दिन से उसे पैसा देना शुरु करें। इससे कर्ज जल्दी उतरेगा।



इस टोटके में छिपा है धनवान बनने का रहस्य

दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं है जो टोने-टोटकों के माध्यम से नहीं किया जा सकता है। ऐसा तंत्र शास्त्र में लिखा है। इस शास्त्र के स्वामी स्वयं भगवान शिव हैं। टोने-टोटकों से धन संबंधी समस्या भी आसानी से दूर की जा सकती है। इसके प्रभाव से गरीब भी धनवान सकता है। यदि आप भी धनवान बनना चाहते हैं तो यह टोटका करें।

टोटका

भादौ मास (14 अगस्त, रविवार से प्रारंभ) के कृष्ण पक्ष में भरणी नक्षत्र हो उस दिन जल से भरे हुए चार कलश लेकर वन में जाएं और वहां उन कलशों को एकांत में रखकर चुपचाप चले आएं। फिर दूसरे दिन जाकर जो कलश खाली मिले उसे घर में ले आएं। शेष को वहीं छोड़ दें। खाली कलश को घर के एकांत कोने में रखकर प्रतिदिन उठकर पूजा करें तो उस व्यक्ति पर लक्ष्मी प्रसन्न होकर उसी के घर में निवास करती हैं।





2 comments:

  1. मनोकामना पूर्ति के अचूक गुप्त उपाय बताने के लिए आपका धन्यवाद. जानिये धनवान, भाग्यवान बनने के 10 प्रभावशाली, चमत्कारी टोटके . देखें यह VIDEO या हमारे Youtube Channel को Subscribe करें - https://www.youtube.com/vaibhava1

    ReplyDelete
  2. Pandit Ramdial is also very dynamic and well-presumed expert for black magic removal in USA and Canada. He can reverse all the bad impact of the Black magic from your life and replace with a lot of divine and positive energy.
    Black magic removal in usa

    ReplyDelete