Thursday 18 August 2011

जब भी हम किसी व्यक्ति को देखते हैं या मिलते हैं तो तुरंत ही हमारे मन में उसके लिए कुछ न कुछ विचार अवश्य ही बन जाते हैं। अधिकांश लोगों का ध्यान सबसे पहले चेहरे पर ही जाता है। ऐसे में सामने वाले व्यक्ति से नजरे मिल पर आंखों पर ध्यान केंद्रित हो जाता है। तब आंखों के ऊपर की भौंहें की भी कुछ प्रतिक्रिया होती है। ज्योतिष के अनुसार इन भौंहों के आधार पर भी व्यक्ति का स्वभाव और आदतें मालुम की जा सकती हैं।

सभी व्यक्तियों की भौंहें अलग-अलग प्रकार की होती हैं और अलग-अलग होता है स्वभाव। ज्योतिष के अनुसार शारीरिक बनावट के आधार पर भी किसी भी व्यक्ति के संबंध में भविष्यवाणी की जा सकती है। किसी भी व्यक्ति से मिलते समय यदि उसकी भौंहों को ध्यान से देखा जाए तो आप भी उसके विषय में बहुत कुछ जान सकते हैं।

ज्योतिष की लाल किताब के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की दोनों भौंहें सुंदर, बारिक हैं तो समझना चाहिए कि वह आर्थिक रूप से सक्षम है और उसे पैसों की कोई कमी नहीं है। ऐसे लोग सुंदर विचारों वाले होते हैं।

जिस व्यक्ति की दोनों भौंहें चौड़ी एवं खूब घनी हो और आपस में मिली हुई हो तो उन लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता होती है।

यदि किसी व्यक्ति की भौंहों के बाल रुखे, बेजान, सख्त दिखाई देते हैं तो निश्चित ही वह व्यक्ति निर्धन या गरीब हो सकता है। साथ ही उसका स्वभाव भी सख्त होता है।

अधिकांश राजा-महाराजाओं की भौंहे चौड़ी और घनी होती थी और दोनों भौंहे अलग-अलग रहती थीं। इससे स्पष्ट हैं कि जिन लोगों की भौंहे घनी और चौड़ी हो लेकिन आपस में मिली हुई न हो तो वह व्यक्ति बहुत अमीर हो सकता है। उसका जीवन किसी राजा-महाराजा के समान होगा। इस संबंध में ध्यान रखने योग्य बात यह है कि फैशन के इस दौरान में मेकअप टिप्स से भौंहों की बनावट बदल ली जाती है। अत: जो प्राकृतिक भौंहें हैं यह भविष्यवाणी उन्हीं पर लागू हो सकती है।

शारीरिक अंगों की बनावट के आधार पर भविष्यवाणी करने के लिए पूरे शरीर का अध्ययन करने पर ही सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है। शरीर के अन्य अंगों के संबंध में लेख पूर्व में प्रकाशित किए गए हैं।

 

No comments:

Post a Comment