Friday 19 August 2011

शनि को मनाने का सबसे आसान है यह छोटा और सस्ता उपाय

ज्योतिष शास्त्र में सबसे क्रूर माने जाने वाले ग्रह शनि का डर सामान्यत: सभी लोगों को रहता है। यदि शनि अशुभ फल देने वाला हो तो व्यक्ति को कभी भी सफलता नहीं मिलती या बहुत मेहनत और परेशानियों के बाद कोई कार्य पूर्ण हो पाता है। शनिदेव को न्यायाधिश का पद दिया गया है, इसी कारण वे सख्त स्वभाव के माने गए हैं।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सभी कई प्रकार के प्रयास करते हैं। सामान्यत: शनि से डरने  वाले सभी लोग शनिवार के दिन शनि के निमित्त पूजन कर्म अवश्य ही करते हैं। शनि के लिए सबसे सरल उपाय है तेल का दान करना। हर शनिवार को एक कटोरी में तेल लें और उसमें अपना चेहरे देखें। इसके बाद यह तेल शनिदेव को चढ़ाएं या किसी गरीब व्यक्ति को दान कर दें।

यह उपाय सटीक माना जाता है। इसके प्रभाव से निश्चित ही लाभ प्राप्त होता है। यदि कोई बड़ी पूजा-आराधना करने में असमर्थ है तो उसे यह उपाय अपनाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment